रेडी टू ईट फूड आपूर्ति में गड़बड़ी, महिला समूह का अनुबंध निरस्त
बलौदाबाजार
एसडीएम कसडोल मिथलेश डोण्डे ने आज करीब 11 बजे जनपद पंचायत कसडोल कार्यालय में दबिश दी। कार्यालय पहुंचते ही उपस्थिति पंजी अपने कब्जे में लेकर कर्मचारियों की हाजिरी लगाई। जनपद पंचायत के कुल 43 कर्मियों में से 23 कर्मचारी गैरहाजिर पाये गए। डोण्डे कार्यालय में करीब 15 मिनट तक मौजूद रहकर कर्मचारियों के आगमन पर नजर रखी। तब तक भी कोई कर्मचारी नहीं आए। उनका अवकाश आवेदन भी दफ्तर में नहीं पाया गया। जबकि विभिन्न कामों को लेकर आफिस पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन इंतजार में इधर-उधर भटक रहे थे। डोण्डे ने कर्मियों की हरकतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए तनख्वाह काटने के लिए नोटिस थमाई है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जायेगा। उन्होंने इस कड़ी में बीआरसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां कार्यरत 5 में से 2 कर्मचारी नदारद पाये गए। उन्हें भी नोटिस जारी की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय में कर्मचारी काम करते पाये गए। डोण्डे ने इन कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया।

पाठको की राय